फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान में आग से तीन लाख का माल राख

Mon, 08 Oct 2018 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

संभल। नगर के मोहल्ला तिवारी सराय में बंद मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। मकान से धुआं निकलता देख मोहल्ले में हड़कंप मच गया। आननफानन में दमकल को सूचना दी। साथ ही पीड़ित परिवार को भी फोन से जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया लेकिन जब तक घर में रखा जेवर, नकदी और सामान जलकर राख हो गया। 

विज्ञापन

मौके पर पहुंचे पीड़ित परिवार के होश उड़ गए। परिवार के सभी सदस्य सदमे हैं। नगर के मोहल्ला तिवारी सराय के हफीज शनिवार को परिवार के साथ तहसील के गांव मवई डोल गए थे। जहां उनकी बहन की मौत हो गई थी। जनाजे में शामिल होने सभी लोग गए थे। देर रात होने के कारण घर लौट नहीं सके और वहीं रुक गए। रविवार की सुबह चार बजे करीब अचानक मोहल्ले के लोगों को धुआं निकलता दिखाई दिया तो शोर मचा दिया जिससे मोहल्ले के अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे। आननफानन में दमकल को सूचना दी। फोन नहीं लगने पर मोहल्ले के लोग बाइकों से मंडी समिति स्थित दमकल स्टेशन पहुुंचे और मदद की गुहार लगाई। इसी बीच पीड़ित परिवार को आग लगने की सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया लेकिन जब तक घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। इसी दौरान पीड़ित परिवार घर पहुंच गया। घर में लगी आग देख पूरे परिवार के होश उड़ गए। पीड़ित ने बताया कि वह कबाड़ का काम कर परिवार का गुजारा करता है। बेटे कलुआ की तीन वर्ष पहले शादी हुई है। आग लगने से दहेज का सारा सामान जल गया जिसमें फर्नीचर, फ्रिज, वाशिंग मशीन, टेलिविजन और अन्य सामान जलकर राख हो गया। अलमारी में रखे कमेटी के 50 हजार रुपये और एक तौले सोने के जेवर जल गए। पीड़ित ने करीब तीन लाख रुपये का नुकसान बताया है। घर में आग लगने से हुए नुकसान से पूरा परिवार सदमे है। मेहनत मजदूरी कर जमा किया सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार को सांत्वना देने वालों का दिनभर आना जाना लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें