Fire broke out in Mentha businessman's building, people controlled it by showing wisdom
- फोटो : SAMBHAL
कोटपूर्वी मोहल्ले में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मेंथा कारोबारी की बिल्डिंग में आग लग गई। आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। दमकल की टीम भी मौके पर पहुंच गई। मेंथा कारोबारी का दावा है कि उसके आवास में आग लगने की घटना हुई है। मेंथा फैैक्टरी दूसरी बिल्डिंग में है।
मेंथा कारोबारी पुत्तन भारद्वाज ने बताया कि उनके घर की ऊपरी मंजिल में फर्नीचर का कार्य चल रहा है। दोपहर के समय अचानक धुआं निकलने लगा। जब मौके पर पहुंचे तो आग लग रही थी। जिसको लोगों की मदद से काबू कर लिया गया और कोई नुकसान भी नहीं हुआ है। वहीं दूसरी ओर आग लगने की सूचना पर दमकल की टीम भी मौके पर पहुंच गई। दमकल विभाग के द्वितीय अग्निशमन अधिकारी बाबूराम ने बताया कि मौके पर टीम पहुंची तो आग बुझ चुकी थी और धुआं उठ रहा था। जिसे बाद में बुझाया गया। जिस भवन में आग लगी है वह मेंथा फैक्टरी लग रही है। मशीनें रखी हुई थीं। आग लगने की इस घटना से काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।