फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में भूलेख दफ्तर के बाहर बिजली के मेन बोर्ड में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। कलक्ट्रेट के भूलेख दफ्तर के बाहर लगे बिजली के मेन बोर्ड में आग लग गई। इससे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कर्मचारियों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। इस बीच दमकल भी पहुंच गई।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के भूलेख दफ्तर के बाहर लगे बिजली के मेन बोर्ड में शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे चिंगारी उठने लगी। देखते ही देखते चिंगारी आग में तब्दील हो गई। आग लगने से उठा धुआं देखकर आसपास दफ्तरों में मौजूद कर्मचारी सकते में आ गए। अफरा-तफरा का माहौल बन गया। कर्मचारी आग बुझाने का प्रयास करने लगे। कुछ कर्मचारियों ने मौके से करीब 50 मीटर दूर पड़ी बालू को उठाकर आग पर फेंका। वहीं सूचना मिलने पर दमकल भी पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने भी आग बुझाने में सहयोग किया। तब कहीं जाकर आग पर काबू पाया गया। वहीं खास बात यह रही कि मौके पर स्थित दफ्तरों में आग पर काबू करने के लिए अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें