फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: रुई के गोदाम में आग लगी, माल जलकर राख

विज्ञापन
गांव मुजफ्फरपुर में रुई के गोदाम में आग लगने के बाद जला पड़ा समान। संवाद
विज्ञापन
सरायतरीन(संभल)। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव मुजफ्फरपुर में बृहस्पतिवार की रात नौ बजे रुई के गोदाम में रखे रुई के बंडलों में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटें और धुआं देख लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गोदाम में रखें छोटे-बड़े खाली और भरे गैस सिलिंडर भी रखे थे। गनीमत रही कि उनमें आग नहीं लगी, वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था। आग की इस घटना में गांव निवासी 13 वर्षीय असद मामूली रूप से झुलस गया। गांव निवासी हाजी तौसीफ ने बताया कि सर्दी का मौसम शुरू होने को लेकर रुई के बंडल लाकर गोदाम में रख दिए थे। बृहस्पतिवार रात नौ बजे शॉर्ट सर्किट से अचानक गोदाम में आग लग गई। जब आग की लपटें और धुआं गोदाम से बाहर आया तो आसपास के लोगों की भीड़ लग गई और शोर शराबा हुआ। पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन नहीं बुझ सकी।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस आई और दमकल को बुलाया गया। टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक रुई जलकर राख हो गई। गोदाम में ही पांच-सात गैस के सिलिंडर भी अंदर रखे थे। गनीमत रही कि सिलिंडरों में आग नहीं लगी नहीं, वर्ना बड़ा हादसा हो जाता। इस घटना में करीब 3.75 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
000000
गोदाम से छोटे-बड़े 12 सिलिंडर मिले
गांव मुजफ्फरपुर में रुई के गोदाम में लगी आग के बाद गोदाम से मौके पर खाली और भरे छोटे और बड़े 12 सिलिंडर मिले हैं। लाजिमी ही घनी आबादी में खुलेआम बिना इंतजाम के ही गैस सिलिंडर की बिक्री की जा रही थी। गोदाम में आग लगने के बाद पुलिस ने 19 किलो के दो, 14 किलो के छह और भरे दो खाली गैस सिलिंडर बरामद किए हैं। पुलिस ने वीडियोग्राफी की थी। घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें