फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: शॉर्ट सर्किट से एमआरएफ सेंटर में लगी आग, मची अफरातफरी

Sat, 03 Oct 2026 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। मोहल्ला लक्ष्मण गंज स्थित नगर पालिका के एमआरएफ सेंटर में शुक्रवार देर शाम शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पा लिया। गनीमत आग पूरे सेंटर में नहीं फैल सकी। इस दौरान अफरातफरी भरा माहौल हो गया।
विज्ञापन

रात आठ बजे करीब एमआरएफ सेंटर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग ने विकराल रूप ले लिया और तेजी से फैलने लगी। उसी समय वहां से गुजर रहे लोगों ने आग की लपटें उठती देखी तो भीड़ लग गई। स्थानीय निवासी राशिद ने आग की सूचना पालिकाध्यक्ष और अग्निशमन विभाग को दे दी। सूचना पाकर अग्निशमन प्रभारी ओमकार शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार छोड़कर आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही दमकल के पहुंचने से पहले ही आग बढ़ती देख लोगों ने एमआरएफ सेंटर में रखे अग्निरोधी उपकरणों की मदद ली। इससे आग पूरे सेंटर में नहीं फैल सकी। अग्निशमन प्रभारी ओमकार शर्मा ने बताया कि सेंटर में कचरा और अन्य सामग्री मौजूद होने के कारण आग के तेजी से फैलने की आशंका थी। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें