फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मीट कारोबारी से 1.25 करोड़ रुपये की ठगी में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हयातनगर पुलिस ने मीट कारोबारी से धोखाधड़ी कर 1.25 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में दो भाइयों समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन स्थित मोहल्ला कोटला निवासी नूर हसन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव भुलावई में जमीन खरीदने के लिए आठ अगस्त 2025 को छह लोगों से सात करोड़ रुपये में सौदा तय हुआ था। आरोप है कि सौदे के तहत उन्होंने करीब सवा करोड़ रुपये आरोपियों को दे दिए। भूमि विक्रेताओं ने नौ महीने बाद जमीन का बैनामा कराने का आश्वासन दिया था, जिसकी अवधि बृहस्पतिवार को पूरी हो रही थी।
पीड़ित के अनुसार समय पूरा होने से पहले ही उन्होंने कई बार आरोपियों से बैनामा कराने के लिए कहा, लेकिन वे टालमटोल करते रहे। अधिवक्ता के माध्यम से भी पत्राचार किया गया, मगर कोई जवाब नहीं मिला। रविवार सुबह करीब 11:30 बजे विक्रेताओं में एक महबूब से फोन पर बातचीत हुई, जिसमें शेष रकम लेकर बैनामा कराने की बात कही गई। इसके बाद सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे वह चंदौसी तहसील स्थित उपनिबंधक कार्यालय पहुंच गए, लेकिन कई घंटे इंतजार के बाद भी भूमि विक्रेता नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

रजिस्ट्री कार्यालय में जानकारी करने पर पता चला कि संबंधित जमीन को लेकर आयुक्त न्यायालय मुरादाबाद में मामला लंबित है और न्यायालय ने भूमि की बिक्री पर रोक लगा रखी है। आगे जानकारी करने पर मालूम हुआ कि भूमि विवाद का मामला लंबे समय से न्यायालय में विचाराधीन है, जिसकी जानकारी विक्रेताओं ने छिपाई थी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने साजिश के तहत जमीन बेचने का झांसा देकर उनसे सवा करोड़ रुपये ठग लिए।
थाना प्रभारी संजीव कुमार बालियान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुरादाबाद के मोहल्ला बड़ी मस्जिद के पास आबिदनगर टोला निवासी मोहम्मद रिहान, अब्दुल रहमान, आसमा परवीन, अलीशा, आफरीन और टीचर कॉलोनी निवासी मोहम्मद महबूब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें