फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौसी तहसील के 66 बीएलओ व 29 सुपरवाइजर के खिलाफ एफआईआर के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी तहसील के 66 बीएलओ व 29 सुपरवाइजर के खिलाफ एफआईआर के आदेश
विज्ञापन

चंदौसी (संभल)। मतदाता सूची से आधार नंबर लिंक करने के कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। इसके चलते एसडीएम राजपाल सिंह ने 66 बीएलओ व 29 सुपरवाइजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
निर्वाचन आयोग के आदेश पर एक अगस्त से मतदाता सूची से आधार लिंक का कार्य कराया जा रहा है। इसके लिए बीएलओ, सुपरवाइजरों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही रविवार को बीएलओ को अपने बूथ पर रहकर कार्य करना होता है। चंदौसी विधान सभा क्षेत्र में एसडीएम राजपाल सिंह ने समीक्षा की। समीक्षा के सामने आया कि 66 बीएलओ ऐसे हैं, जिनकी प्रगति शून्य है। उन्होंने एक से दो प्रतिशत तक ही कार्य किया है। बार बार प्रशासनिक अधिकारियों व चुनाव आयोग के निर्देश के बावजूद लापरवाही बरत रहे हैं। बीएलओ के साथ ही उनके सुपरवाइजर की लापरवाही मानी है। यदि बीएलओ कार्य नहीं कर रहे हैं तो सुपरवाइजर को उच्चाधिकारियों को अवगत कराना था। एसडीएम ने दोनों की लापरवाही तय करते हुए 66 बूथों के बीएलओ व उनके ऊपर तैनात 29 सुपरवाइजर के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग के आदेश पर मतदाता सूची से आधार लिंक का कार्य प्राथमिकता के तौर पर किया जा रहा है, पर बीएलओ व सुपरवाइजर लापरवाही बरत रहे हैं। समीक्षा के दौरान शून्य प्रगति वाली बीएलओ व सुपरवाइजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।
राजपाल सिंह, एसडीएम चंदौसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें