उझानी। कछला गंगा घाट पर पांच दिन पहले रास्ते से कार हटाने को लेकर कासगंज जिले के श्रद्धालुओं के साथ मारपीट हुई थी। इस मामले में पुलिस ने एटा के तीन युवकों समेत 12 हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कासगंज के सहावर थानाक्षेत्र के गांव दीपपुर निवासी कंचन सिंह की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई। उन्होंने बताया कि जब उनके परिवार के लोग ट्रैक्टर- ट्रॉलियों से घाट पर पहुंचे तो उन्हें रास्ते में कार खड़ी मिली। उसे हटाने के लिए कहने पर एटा के पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव गुलाबपुर निवासी अतुल कुमार, शिवम, अश्वनी सिंह समेत उनके साथियों ने लाठी- डंडों से मारपीट की। घटना के दौरान कंचन के दो मोबाइल फोन, आरती के गले से सोने की चेन गुम हो गई थी।