फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डीलर के खिलाफ 64 क्विंटल राशन की कालाबाजारी में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। असमोली ब्लॉक क्षेत्र के शकरपुर सोत में राशन डीलर के खिलाफ 64 क्विंटल राशन की कालाबाजारी करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दुकान का अनुबंध निलंबित कर कार्डधारकों को निकट के उचित दर विक्रेता से संबंद्घ किया गया है।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि राशन डीलर के खिलाफ गांव के लोगों ने राशन न बांटने की शिकायत की थी। मौके पर इसकी जांच की गई तो 43 क्विंटल गेंहू और 21 क्विंटल चावल और चीनी का स्टॉक कम पाया गया। विक्रेता का यह कृत्य उत्तर प्रदेश आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 का उल्लंघन है। इसी के तहत जिलाधिकारी की अनुमति के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गुन्नौर के क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी कुलदीप जैन ने जुनावई ब्लॉक के गांव बझांगी के राशन डीलर अनेग सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। राशन डीलर पर राशन के वितरण में अनियमित्ताएं बरतने का आरोप है। इसी क्रम में जिलाधिकारी की ओर से कार्रवाई की संतुति की गई है। अब थाने में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। जिसके बाद अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें