बीते दो दिनों में फसल अवशेष (पराली) जलाने के दो मामले सामने आए। इन पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया है। यह जानकारी देते हुए डीएम मनीष बंसल ने बताया कि फसल अवशेष जलाने का एक मामला सिरसी में व दूसरा गुमथल में सामने आया। दोनों ही मामलों में किसानों पर कार्रवाई करते हुए पच्चीस सौ-पच्चीस सौ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। डीएम ने कहा कि पराली न जलाएं।इसको गो-आश्रय स्थलों में दान कर दे, जिससे कि सर्दी से पशुओं का बचाव भी हो सके। उन्होंने कहा कि पराली जलाना वर्जित है और इसको लेकर सेटेलाइट से निगरानी भी की जा रही है। मामला सामने आने पर कार्रवाई तय है।