फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े ग्यारह लाख रुपये की घपलेबाजी की शिकायत, जांच में 1.57 लाख रुपये का गबन मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पवांसा ब्लॉक की ग्राम पंचायत अतरासी में 1.57 लाख रुपये की घपलेबाजी डीपीआरओ की जांच रिपोर्ट में सामने आई है। रिकवरी के लिए नोटिस जारी किया जाना है। इस गांव में तीन विकास कार्यों के नाम पर 1142987 रुपये की घपलेबाजी किए जाने की शिकायत की गई थी। इसकी जांच डीपीआरओ जाहिद हुसैन ने की। जांच रिपोर्ट में शिकायत के जितने गबन की गई थी। उससे कम धनराशि का गबन पाया गया है। गबन की गई धनराशि की रिकवरी की जानी है। डीपीआरओ ने बताया कि अतरासी के ग्रामीण ने तीन विकास कार्य नहीं किए जाने की शिकायत की थी। जिसमें नाली और सीसी टाइल्स कार्य नहीं किए जाने का आरोप था। 1142987 रुपये गबन करने की शिकायत की थी। जिसकी जांच की गई तो 1.57 लाख रुपये का गबन मिला है। जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है। रिकवरी के लिए नोटिस जारी किया जाना है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें