फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमाज अदा करने में दो पक्षों में मारपीट-पथराव

Sun, 04 Mar 2018 01:58 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
मैथरा-धर्मपुर में नमाज अदा करने के दौरान किसी बात पर एक ही समुदाय के दो पक्षों में गाली-गलौच होने लगी। बात बढ़ने पर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। इससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। 
विज्ञापन


 करीब घंटे भर तक रुक-रुक कर दोनों पक्ष एक-दूसरे पर पथराव करते रहे। घटना में बालक समेत दो लोग लहूलुहान हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंडा फटकार कर भीड़ को तितर-बितर किया। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। एक पक्ष की तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने 11 लोगों को नामजद कर दो संदिग्ध को हिरासत में लिया है।


पुलिस के अनुसार शुक्रवार को थाना क्षेत्र के गांव मैथरा-धर्मपुर में दोपहर डेढ़ बजे नमाज अदा करने को लेकर लोग धर्मस्थल पर पहुंचे। इसी बीच पुरानी बात को लेकर दो पक्षों में गाली-गलौच होने लगी। बात बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। इसके चलते गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस की दो गाड़ियां और बज्र वाहन की पुलिस ने डंडा फटकार कर दोनों पक्षों के लोगों को खदेड़ा। 
विज्ञापन



कोतवाल अंजू भदौरिया ने बताया कि एक पक्ष से करीब दस वर्षीय बालक अरकान  व इकबाल  घायल हो गए है। पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक एक पक्ष के कल्लू खां पुत्र बाबू खां की तहरीर पर गांव के ही छिद्दन, इब्राहीम व इसराइल पुत्रगण सुक्खन, मोमीन, ताहिर व मुनासिब पुत्रगण चांद खां, सदाकत व शहादत पुत्रगण शमशाद, मकसूद व मशरूफ पुत्रगण भूरे व रहमान पुत्र अब्दुल सलाम के खिलाफ एफआइआर कराई गई गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें