फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: नाली के विवाद में मारपीट और पथराव, वीडियो वायरल

Mon, 04 Nov 2024 12:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। गांव गंर्गुरा में नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसके बाद जमकर पथराव हुआ। जिसमें महिला समेत सात लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है। इस विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन




जुनावई थाना क्षेत्र के गंर्गुरा गांव के रहने वाले अमित और विशेष कुमार में नाली की निकासी को लेकर कहासुनी हो गई। बताते हैं कि पहले तो दोनों पक्षों में गाली गलौज हुई। इसके बाद लाठी डंडे चलने लगे। बाद में पथराव शुरू हो गया। इसमें एक पक्ष से अमित, विजयपाल और दूसरे पक्ष से श्यामवती, रेनू, विशेष, मोहित और रोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। विवाद के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। यहां एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें