फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बरात चढ़त के दौरान युवकों में मारपीट-फायरिंग, वीडियो वायरल

Sun, 04 May 2025 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
धनारी में बरात चढ़त में हुई मारपीट के दाैरान बंदूक से फायरिंग करते युवक। स्रोत : आर्काइव - फोटो : संवाद
विज्ञापन
धनारी (संभल)। गांव मानकपुर में चढ़त के दौरान बरातियों से गांव के कुछ युवकों का विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोगों ने बंदूक से फायरिंग कर दी। किसी ने वीडियो मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में एक युवक फायर करते हुए नजर आ रहा है। वहीं इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मानकपुर में 29 अप्रैल को बहजोई थाना क्षेत्र के गांव नगरिया कठैर से बरात आई थी। बरात चढ़त के दौरान गांव के ही कुछ युवकों की बरात में आए युवकों से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे के साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान कुछ युवकों ने बंदूक निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। मामले में हरियाणा के हिसार निवासी दीपक कुमार ने आठ लोगों के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के मामले में एक पक्ष से हिसार निवासी दीपक की तरफ से तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर आठ लोगों पर केस दर्ज किया गया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें