फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मकान के विवाद में मारपीट, ग्रामीण गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। गांव किसौली के पास गंगा एक्सप्रेस पुल के नीचे मकान के विवाद में दो पक्षों में शुक्रवार की शाम मारपीट हो गई। मारपीट में ग्राम किरारी निवासी भगवान दास गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

गांव किरारी निवासी रनवीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही लोगों से बहजोई स्थित चाचा के मकान को लेकर विवाद है। शुक्रवार को बहजोई स्थित मकान के ताले दूसरे पक्ष के लोगों ने तोड़ दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मकान में दूसरे ताले लगवा दिए। घटना की तहरीर पुलिस को देने के बाद बाइक से अपने गांव जा रहे थे कि गांव किसौली स्थित गंगा एक्सप्रेस के पुल के नीचे चार लोगों ने घेर कर गाली गलौज शुरू कर दी और विरोध पर मारपीट कर भगवान दास को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस को देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है मामले की जांच जारी है, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें