फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: खाद के लिए मारामारी, किसानों में टोकन के लिए हुई नोकझोंक

Sun, 01 Dec 2024 12:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। सहकारी समितियों पर खाद के लिए मारामारी है। चंदौसी में सुबह दस बजे राजस्व और कृषि विभाग की मौजूदगी में खाद का वितरण शुरू हुआ तो टोकन के लिए किसानों में जमकर नोकझोंक हुई। पर्याप्त खाद न होने पर काफी किसानों को निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार को भी मंडी समिति इफ्को खाद केंद्र पर किसान ठंड में सुबह से ही समितियों के बाहर एकत्र होने शुरू हो गए। इनमें महिलाएं किसान भी शामिल थीं। सुबह दस बजे करीब प्रशासन द्वारा नियुक्त नोडल की मौजूदगी में वितरण शुरू हुआ। वहीं टोकन लेने को लेकर किसानों में धक्का मुक्की का माहौल हो गया। पहले टोकन लेने को लेकर आपस में तीखी नोकझोंक होती रही। तमाम किसानों को बिना खाद के निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें