फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: किन्नरों के दो गुटों में मारपीट, तहरीर

Thu, 26 Nov 2026 12:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
असमोली। ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र में किन्नरों के दो गुटों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान एक किन्नर गुरु का अपहरण कर लिया गया।
विज्ञापन

पीड़िता मुस्कान ने 25 नवंबर को पुलिस को बताया कि वह अपने साथी किन्नरों के साथ कुतुबपुर सकता गांव में थी। तभी दूसरे गुट के किन्नर वहां पहुंचे और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने मुस्कान और उसके साथियों के साथ मारपीट की। मुस्कान का आरोप है कि हमलावर उसके गुरु सानिया को जबरन उठाकर ले गए।
विज्ञापन

जाते समय उन्होंने सानिया के बाल भी काटे और जान से मारने की धमकी दी। मुस्कान ने तीन नामजद महिलाओं समेत 10-12 अज्ञात किन्नरों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिली है और मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें