फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर छह लाख रुपये से ज्यादा का लगा जुर्माना

Thu, 26 Nov 2026 12:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले में यातायात पुलिस और परिवहन विभाग ने बुधवार को 463 वाहनों के चालान किए। वाहन चालकों पर छह लाख चार हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। एक वाहन को सीज किया गया और एक ऑटो का पायदान भी हटाया गया।
विज्ञापन

यातायात माह के अंतर्गत अभियान लगातार जारी है। यातायात सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि कोहरे के कारण हादसों का खतरा बढ़ गया है। मुख्य मार्गों पर गन्ने से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली भी चल रहे हैं। जिले की तीनों चीनी मिलों पर टीमें पहुंचकर चालकों और किसानों को जागरूक कर रही हैं।
ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रिफ्लेक्टर भी लगाए जा रहे हैं ताकि कोहरे में अन्य वाहन चालक उन्हें देख सकें। नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई जारी रहेगी। वाहन चालकों को सावधानी बरतने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें