फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बीयर पर अतिरिक्त पैसे वसूलने पर सेल्समैन और युवक में मारपीट

Tue, 11 Jun 2024 04:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। शहर के मुरादाबाद गेट स्थित बीयर शॉप पर ओवर रेट को लेकर सेल्समैन और दो युवकों में मारपीट हो गई। आसपास के लोगों ने बमुश्किल बीच बचाव कराकर मामला शांत कराया। काफी देरतक मौके पर अफरा तफरी का माहौल बना रहा। चंदौसी के मुरादाबाद गेट स्थित बीयर शाॅप पर सोमवार की रात नौ बजे करीब दो युवक बीयर खरीदने पहुंचे। इस दौरान यहां मौजूद सेल्समैन ने बीयर की कैन पर अंकित मूल्य से 15 रुपये अतिरिक्त वसूल लिए। जिस पर युवकों ने अतिरिक्त पैसे वसूलने का विरोध किया। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। बात इतनी बढ़ गई कि मौके पर ही मारपीट हो गई। शोरशराबा सुनकर आसपास के दुकानदार पहुंच गए। उन्होंने दोनों का बीच बचाव कराया। काफी देर तक मौके पर अफरा तफरी मची रही। युवकों ने आरोप लगाया कि सेल्समैन बीयर पर अतिरिक्त पैसे वसूलता है। विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो जाता है। दुकान पर रेट लिस्ट भी नहीं लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें