फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मंडी समिति फाटक पर आज होगा रूट डायवर्ट का ट्रायल

Tue, 11 Jun 2024 04:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। मंडी समिति डबल फाटक पर प्रस्तावित आरओबी यानी रेलवे ओवरब्रिज का काम शुरू करने मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे रूट डायवर्ट का ट्रायल किया जाएगा। दोपहर के बाद तक पाइलिंग मशीन व अन्य सामान के पहुंचने की उम्मीद हैं। बड़े वाहनों को रोकने के लिए दो स्थानों पर हाईटगेज बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

चंदौसी की जनता को जाम से निजात दिलाने के लिए शासन स्तर से मार्च 2023 में मंडी समिति डबल फाटक पर आरओबी का निर्माण स्वीकृत हो चुका है। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी ने आचार संहिता से पहले 16 मार्च 2024 को निर्माण के लिए शिलान्यास भी कर दिया था। इस दौरान कार्यदायी संस्था ने पीडब्लूडी व अन्य विभाग के साथ मिलकर निर्माण के बीच आने वाले अतिक्रमण को चिह्नित भी किया था। अब निर्माण के दौरान यातायात बाधित रहेगा। इसके लिए कार्यदायी संस्था ने यातायात पुलिस के साथ मिलकर रूट डायवर्ट का प्लान तैयार कर लिया है। मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे काम शुरू होने से पहले भारी वाहनों का रूट डायवर्ट कर ट्रायल किया जाएगा। यह डायवर्ट फिर लगातार जारी रहेगा। कार्यदायी संस्था सेतुनिगम के अधिकारियों ने बताया कि निर्माण सामग्री सीमेंट, बजरपुर, रेता व अन्य सामग्री मंगलवार के दोपहर के बाद से पहुंचनी शुरू हो जाएगा। जेसीबी मशीन, मिक्सिंग मशीन, रोलर पहले ही चंदौसी पहुंच चुके हैं। शुरूआत में बड़े वाहन, काम शुरू होने पर छोटे वाहनों को भी रोक दिया जाएगा। सभी मंडी समिति फाटक के एक दूसरे से दूसरी ओर शहर में जाने के लिए वाहनों को बाइपास मार्ग अथवा कब्रिस्तान फाटक से होकर जाना होगा।
कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने बताया कि बड़े वाहनों को रोकने के लिए एक दो दिन में ही शहर में मौलागढ़ की पुलिया और दूसरी ओर विश्वकर्मा धर्मकांटे के पास हाईटगेज लगा दिए जाएंगे। ताकि ट्रक, बस, डीसीएम व अन्य मालवाहक वाहन मंडी समिति फाटक की ओर न जाने पाए।
विज्ञापन

मंडी समिति के दूसरी ओर जाने वाले सभी छोटे बड़े वाहन, रोडवेज बस, ट्रक, डीसीएम, अन्य वाहन को संभल तिराहे से सिम्स कॉलेज जीरोप्वाइंट से जीरो प्वाइंट चंदौसी ग्रीन से शहर की ओर आएंगे।
विज्ञापन

बहजोई, संभल की चंदौसी शहर में आने वाले दोपहिया वाहन व कार मौलागढ़ पुलिया से अंदर प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें