फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पतरिया में बुखार का प्रकोप, 200 से अधिक बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। गांव पतरिया में बुखार का प्रकोप है। गांव में 200 से अधिक लोग बीमार हैं। लगातार गांव में बढ़ रही मरीजों की संख्या खतरा बनकर मंडरा रही है। मरीजों की प्लेटलेट्स कम हो रही है, जिससे लोगों में डेंगू को लेकर खौफ है। हालांकि चिकित्सकों का कहना है कि मरीजों में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि बुखार से पीड़ित होने पर मरीजों की प्लेटलेट्स गिरती जा रही हैं। जिसके चलते मरीजों को बेचैनी और परेशानी हो रही है। गांव में झोलाछाप हैं, वह उपचार कर रहे हैं लेकिन इसके बदले मोटी रकम वसूल रहे हैं। गांव में सुरेश शर्मा, अनिल सक्सेना, जुगेंद्र सिंह की पत्नी निधि, पान सिंह, सतीश, सुरेश शर्मा, भूरे अली, मनोरमा, अनस, अफसर अली, जिलानी, शेर मोहम्मद, रवि, कपिल, नरेश, सोनपाल, इबले हसन, हमसीरन, उमेश, रामादेवी, मदन शर्मा, लकी, सर्वेश, अनिल, पारस, रिहाना आदि बीमार हैं, जो पतरिया, जुनावई, गुन्नौर, बहजोई, अलीगढ़ आदि स्थानों पर उपचार करा रहे हैं।
हालांकि चिकित्सकों का कहना है कि अभी तक किसी भी मरीज में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है। फिर भी लक्षणों के हिसाब से इलाज किया जा रहा है।
...................

14 अक्तूबर को गांव में शिविर लगाया गया था। उस समय 250 मरीजों का उपचार किया गया था। छुट्टी चलने के कारण अब शिविर नहीं लग सका है। जल्द ही शिविर लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. नरेश यादव, चिकित्सा प्रभारी
................
पतरिया गांव में बुखार का प्रकोप हैै। इसके चलते गांव में साफ-सफाई और फॉगिंग कराई जाएगी। एंटी लार्वा का भी छिड़काव कराया जाएगा।
-अखिलेश कुमार, बीडीओ, जुनावई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें