फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज होने पर साथी अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
चंदौसी के जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ता के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज होने पर हंगामा करते साथी अधि? - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
चंदौसी। चंदौसी बार एसोसिएशन की सोमवार की सुबह 11 बजे जिला न्यायालय परिसर में संपन्न हुई बैठक में अधिवक्ता व एसोसिएशन के वरिष्ठ खंड उपाध्यक्ष इफ्तेदार हुसैन पाशा के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज होने पर रोष व्याप्त किया गया। सभी अधिवक्ताओं ने कोतवाली पुलिस के विरुद्ध जिला न्यायालय परिसर में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अधिवक्ता के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज होने के विरोध में अधिवक्ता सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहें। इस अवसर पर अध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने कहा कि बेवजह पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं के विरुद्ध रिपोर्ट दर्जकर उनका उत्पीड़न कर रही है। अगर ही रिपोर्ट निरस्त नहीं की गई, तो अधिवक्ता आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान सचिव सुनील कुमार सिंह, संजय शर्मा, योगराज सिंह, मुकेश शर्मा, जहांगीर कुरैशी, अरविंद कुमार, बलराम सिंह, मोहम्मद इमरान, प्रदीप कुमार मिश्रा सहित काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें