फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हक की बात जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम में आज महिलाएं और बच्चे, बेहिचक रखें अपना पक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिलाधिकारी शनिवार को ‘हक की बात’ कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। इसमें पीड़ित महिलाएं सीधे जिलाधिकारी संजीव रंजन से बात कर अपनी समस्या बता सकतीं हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाएं शनिवार को जिलाधिकारी संजीव रंजन से सीधे तौर पर बात कर सकेंगी। इसके लिए दो घंटे के पारस्परिक संवाद का आयोजन किया जाएगा। इसमें महिलाएं स्थानीय समस्याओं के साथ ही यौन शोषण, घरेलू हिंसा, दहेज, आर्थिक समस्याओं, शिक्षा तक पहुंच की उपलब्धता की समस्या आदि पर जिलाधिकारी से बात हो सकेगी। इस आयोजन से न सिर्फ महिलाओं को अपनी समस्याओं को उचित फोरम पर उठाने का मौका मिलेगा, बल्कि अपनी बात को उठाने में आड़े आने वाली हिचक भी दूर होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें