फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से तंग आकर पति ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र में पत्नी से आए दिन होने वाले विवाद से तंग आकर पति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ी तो परिजन आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंच गए। गंभीर हालत देख उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोटपूर्वी निवासी युवक का आए दिन पत्नी के साथ विवाद होता रहता है। बताया जाता है कि पत्नी किसी न किसी बात को लेकर पति से टोका-टाकी करती रहती है, जो विवाद की मुख्य वजह है। बुधवार को भी पति और पत्नी के बीच विवाद हो गया। विवाद से क्षुब्ध हुए युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया।
जहरीले पदार्थ के सेवन से युवक की हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ती देख परिजन घबरा गए। आनन फानन उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने पहले तो प्राथमिक उपचार किया लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हो सका। इसके बाद युवक को मुरादाबाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना ने बताया कि इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी। वहीं, युवक के पिता का आरोप है कि बेटे की पत्नी आए दिन झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें