चंदौसी। कैथलगेट के पास बाइक की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
चंदौसी क्षेत्र के गांव छोटे लाल (45) किसान थे। साइकिल से बुधवार को चंदौसी से घर का सामान लेने आए थे। कैथल गेट गैस गोदाम के पास बाइक ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार छोटेलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए और सीएचसी चंदौसी में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने छोटेलाल को मृत घोषित कर दिया है। मौत की सूचना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव पीएम को भेज दिया है।
हादसे के बाद आरोपी व्यक्ति बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतक के भाई पूरन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है तथा बाइक कब्जे में ले ली है।