फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पति की पिटाई से तंग महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर दी जान, केस दर्ज

Wed, 13 Sep 2023 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव नगला खोकर में सोमवार को महिला ने पति से विवाद के बाद जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। महिला के भाई संदीप सिंह ने महिला के पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उनकी बहन सर्वेश उर्फ स्वाती की शादी 20 वर्ष पहले मुरादाबाद के थाना बिलारी अंतर्गत गांव ग्वालखेड़ा निवासी सुतेश कुमार के साथ शादी हुई थी। शादी के तीन वर्ष बाद सुतेश की मौत हो गई थी। सर्वेश उर्फ स्वाती की शादी सुतेश के छोटे भाई उमेश से करा दी गई थी। शादी के बाद उमेश शराब पीकर परेशान करता था। सोमवार को मारपीट की थी। इससे ही तंग आकर सर्वेश उर्फ स्वाती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उमेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी कर्म सिंह पाल ने बताया कि महिला के भाई की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें