फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गंगावास में तेंदुए की दहशत बरकरार

Sat, 24 Oct 2026 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
गुन्नौर के गांव गंगावास के जंगल में तेंदुए को लेकर गश्त करते वन विभाग के अ​धिकारी व कर्मचारी। स
विज्ञापन
गुन्नौर। गंगावास के जंगल में नीलगाय का शिकार करने के बाद भी तेंदुए की दहशत कम नहीं हुई है। सूचना पर बृहस्पतिवार रात वन क्षेत्राधिकारी ब्रजमोहन टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जंगल का निरीक्षण किया। टीम ने तेंदुए की मौजूदगी वाले स्थान, उसके आने-जाने के रास्तों और पंजों के निशान तलाशने का प्रयास किया।
विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब सात बजे तीन नंबर बांध के किनारे तेंदुए ने नीलगाय का शिकार कर लिया था। खेत जोत रहे किसान टीटू यादव ने तेंदुए को नीलगाय खाते देखा तो घबराकर गांव की ओर भागा था। ग्रामीणों के मुताबिक इससे पहले भी तेंदुआ गांव किनारे गाय के बछड़े को शिकार बना चुका है। करीब एक माह पहले वह एक ग्रामीण की छत पर भी पहुंच गया था। लगातार मूवमेंट से गंगा किनारे बसे गांवों के लोगों में भय बना हुआ है। मंगलवार रात बबराला थाना क्षेत्र के मेहुआ हसनगंज के पास गवां-बबराला हाईवे पार करते तेंदुए का वीडियो भी वायरल हुआ था। इससे हाईवे से गुजरने वाले राहगीरों में भी दहशत है। किसान खेतों में जाने से कतरा रहे हैं। वन क्षेत्राधिकारी ब्रजमोहन ने बताया कि तेंदुए की लोकेशन का पता लगाने के लिए लगातार गश्त की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ने के लिए जंगल में पिंजरा लगाया जाएगा। वन विभाग की टीम क्षेत्र में सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें