फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: निपुण प्लस एप पर 25 फीसदी आकलन, शिक्षक संकुलों से जवाब तलब

Mon, 09 Nov 2026 11:56 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। निपुण भारत मिशन के तहत बच्चों के शैक्षिक स्तर में सुधार और उनके आकलन में लापरवाही बरतने पर बेसिक शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। कक्षा एक और दो के बच्चों का निपुण प्लस एप पर शत-प्रतिशत आकलन नहीं करने और अन्य निर्धारित कार्यों में लापरवाही मिलने पर बीएसए ने शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है। बीएसए ने पत्र जारी कर बताया है कि संतोषजनक जवाब और कार्य पूरा होने के साक्ष्य नहीं मिलने पर संबंधित शिक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसमें वेतन और मानदेय रोकने की कार्रवाई भी शामिल है।
विज्ञापन




बीएसए की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि शिक्षक संकुलों को अपनी न्याय पंचायत के स्कूलों में शिक्षकों को निपुण प्लस एप के इस्तेमाल, लक्ष्य फ्लो आकलन, निपुण तालिका और प्रेरणा सूची अपडेट करने के लिए मार्गदर्शन देना था। इसके लिए हर महीने शिक्षक संकुल बैठकें आयोजित करने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी। बैठकों में इस संबंध में कई बार निर्देश दिए गए, लेकिन इसके बाद भी काम में सुधार नहीं हुआ। अक्तूबर 2026 की राज्य स्तरीय रिपोर्ट के अनुसार संभल जिले में निपुण प्लस एप पर बच्चों के आकलन का प्रतिशत केवल 25 रहा। पत्र में कहा गया है कि शिक्षक संकुल न तो नियमित रूप से प्रभावी बैठकें करा रहे हैं और न ही अपने क्षेत्र के शिक्षकों से समय पर काम पूरा करा पा रहे हैं। इस मामले में सभी शिक्षक संकुलों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उनसे जवाब देने को कहा गया है। साथ ही, चेतावनी दी है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बीएसए अलका शर्मा ने बताया है कि निपुण भारत मिशन शासन की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिक्षक संकुलों की जिम्मेदारी है कि शिक्षकों को निपुण लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करें। कार्य में लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें