फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने सात साल की सौतेली बेटी से किया दुष्कर्म

Sun, 31 Dec 2017 02:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
बाकी दोनों बच्चों को भी पीटता था यह पिता (प्रतिकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन
कस्बा गुन्नौर में रिश्ते को तार-तार कर देने वाली घटना में एक पिता ने अपनी सात साल की सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म कर डाला। इस घिनौने कृत्य को करते हुए उसकी पत्नी ने देख लिया और किशोरी को लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया। जबकि किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा लेकिन दूसरे दिन भी उसका मेडिकल नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


कस्बा गुन्नौर के एक मोहल्ले में रहने वाले एक युवक ने तीन वर्ष पूर्व तीन बच्चों वाली एक महिला के साथ शादी की थी। बच्चों के साथ महिला इसके यहां पर रहकर एक निजी अस्पताल में आया की नौकरी कर रही है।

शुक्रवार की शाम को तकरीबन छह बजे वह घर लौटी ही थी कि घर के एक कमरे में उसका पति उसकी सात साल की बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। जिसे देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। वह अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंची जहां उसने अपने पति विरुद्ध बेटी के दुष्कर्म की तहरीर दी। पुलिस ने देरी न करते हुए आरोपी पिता के साथ मुकदमा दर्ज कर उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे जेल भेज दिया। जबकि किशोरी के मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा लेकिन किन्हीं कारणों से किशोरी का मेडिकल न हो सका है।  बताया जा रहा है कि आरोप लगाने वाली महिला का पहला पति अलीगढ़ में रहता था जोकि तीन वर्ष पूर्व एक महिला के दुष्कर्म के आरोप में जेल गया था जिसके बाद उसने गुन्नौर आकर दूसरी शादी की। जिस पर तीन बेटियां है। जिसमें पीड़ित बेटी सबसे छोटी है।

गुन्नौर में एक नाबालिग बेटी के साथ पिता के द्वारा दुष्कर्म का मामला आया है। जिसमें मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। मेडिकल जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- सुदेश कुमार, क्षेत्राधिकारी गुन्नौर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें