जुनावई (संभल)। गांव लतीफपुर टोड़ी में अवैध संबंधों में बाधक बनी बेटी की हत्यारोपी पिता को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है। मामले में मृतका के मामा ने हत्यारोपी पिता और उसकी प्रेमिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
थाना क्षेत्र के लतीफपुर टोड़ी गांव के रहने वाले वीरपाल का गांव की ही महिला कुसमा देवी ने संबंध चल रहे थे। इसको लेकर घर परिवार में कलह होती थी। पिता के अवैध संबंधों का बेटी गुड़िया भी विरोध करती थी। वहीं इसी बात को लेकर पिता बेटी से खफा रहता था। वहीं मौका देखकर पिता ने तीन दिन पहले आठ अगस्त को बेटी को घर में ही जम कर पीटा और सिर में डंडा मार कर हत्या कर दी थी। तभी सूचना पर मौके पर पहुंचे मामा सत्यपाल ने पुलिस को तहरीर देकर पिता वीरपाल और प्रेमिका कुसमा देवी के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के बाद से ही दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने सोमवार की सुबह वीरपाल को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी उमेश सिंह सोलंकी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। महिला फरार चल ही है। दबिश जारी है।