फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि अध्यादेशों के विरोध में जुलूस निकाल कर संभल में आज प्रदर्शन करेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कृषि अध्यादेशों के विरोध में भाकियू असली के आह्वान पर मंगलवार को क्षेत्र के किसान संभल मंडी में एकत्र होकर तहसील मुख्यालय तक जाएंगे और प्रदर्शन करते हुए अपना ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपेंगे। प्रस्तावित जुलूस की तैयारी के लिए सोमवार को रायपुर गांव में किसान पंचायत हुई।
विज्ञापन

पंचायत को संगठन के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव और उपाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव समेत कई पदाधिकारियों ने संबोधित किया। इन सभी ने कहा कि कृषि अध्यादेशों के विरोध के साथ किसानों की स्थानीय समस्याएं भी प्रमुखता के साथ उठाई जाएंगी। पंचायत में अनीस अहमद, जयपाल सिंह, अर्जुन सिंह, समरपाल, अफसर अली आदि मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने खानूपुरा, नारगपुर, नूरपुर, रुदायन समेत कई गांवों का दौरा किया। किसानों से संपर्क कर उनकी समस्याएं समझीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें