फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बिजली न आने से एक माह से किसान परेशान, प्रदर्शन

Wed, 08 Nov 2023 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन (संभल)। बहजोई-संभल मार्ग पर गांव किसौली के पास बिजली के भूमिगत तार कटने से एक माह से कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप है। तीन दिन पहले ही किसानों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर पत्र दिया, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया और सीडीएस मधुकर को पत्र देकर समाधान की मांग उठाई।
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य शुरू होने के बाद 15 अक्तूबर से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे 20 नलकूपों का संचालन प्रभावित है। आलू, गेहूं और हरे चारे के लिए बीज की बुवाई नहीं हो पा रही है। गांव किसौली निवासी दुर्गेश यादव ने बताया कि संभल-बहजोई मार्ग पर गांव किसौली में लाइन को भूमिगत किया गया था। जिससे मुख्य मार्ग के ऊपर से लाइन होकर न गुजरे। गंगा एक्सप्रेस-वे के ओवरब्रिज निर्माण कार्य शुरू होने पर भूमिगत लाइन को काट दिया था, जबकि बिजली विभाग की ओर से कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। बिजली न आने से किसानों की आलू और गेहूं बुवाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बुधवार तक यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो फिर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान सूरजपाल, संजीव, विजयपाल, राकेश, वीरपाल, विपिन कुमार, हरी बाबू, कुंवरपाल, यादराम, रामपाल, वीर सिंह, हरिओम, मुकेश, पप्पू, कैलाश, महावीर, राजेश कुमार आदि रहे।

कोट
गंगा एक्सप्रेस-वे के कार्य शुरू होने पर भूमिगत लाइन को काट दिया गया था। अब वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। बृहस्पतिवार तक बिजली लाइन शुरू कर दी जाएगी। ताकि किसानों को परेशानी न हो। -अनिल कुमार, एसडीओ देहात, सब डिवीजन पवांसा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें