संभल। सिरसी में किसानों ने चेयरमैन और सभासदों पर भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने एसडीएम को शिकायतीपत्र देकर भूमि पर अवैध कब्जा रुकवाने की मांग की। सिरसी में किसानों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि वह गाटा संख्या 1513 के रकबा 0.874 हेक्टेयर भूमि के संक्रमणीय भूमिधर हैं। आरोप लगाया कि भूमि पर चेयरमैन और सभासद अवैध कब्जा करना चाहते हैं। किसानों को जान से मारने की धमकी देते हुए गाली गलौज कर रहे हैं। किसानों के साथ अप्रिय घटना हो सकती है। किसानों ने एसडीएम को शिकायतीपत्र भी दिया। पत्र में कहा कि हजरतनगर गढ़ी पुलिस द्वारा उन लोगों हिदायत दी जाए। ताकि किसानों की भूमि बनी रहे और शांति व्यवस्था कायम रहे। इस दौरान कृष्णा, महेंद्र, बलिलाल, बांकेलाल, लकी, पप्पू आदि रहे।
वहीं चेयरमैन कौसर अब्बास ने कहा कि रेलवे क्राॅसिंग के नीचे और पुलिया से सिरसी का पानी जाता है। इसकी वजह से सिरसी में जलभराव नहीं होता है। लोगों ने जगह को पाटना शुरू कर दिया, जिससे पानी रुक जाएगा। इस मामले को लेकर डीएम और एसडीएम से भी शिकायत की है। जलमग्न भूमि को छोड़कर लोग अपना काम कर सकते हैं।