फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: गन्ने का भुगतान नहीं, बहजोई में धरने पर बैठे किसान, चौकी प्रभारी पर शोषण का आरोप

Fri, 08 Dec 2023 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

किसानों ने कई मांगों को लेकर बहजोई में धरना दिया। उन्होंने कहा कि गन्ने का जल्द से जल्द भुगतान किया जाए। इसके अलावा पदाधिकारियों ने एक चौकी प्रभारी पर भी परेशान करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
बहजोई में धरना देते किसान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहजोई में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन शंकर गुट के पदाधिकारियों ने बड़ा मैदान पर धरना-प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। साथ ही पदाधिकारियों की ओर से प्रभारी इंस्पेक्टर को पांच सूत्री ज्ञापन दिया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह यादव के नेतृत्व में पदाधिकारी व किसान बड़ा मैदान पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन


इसमें पदाधिकारियों का कहना था कि रजपुरा की समिति की ओर से गन्ना किसानों का शोषण किया जा रहा है। गन्ने का मूल्य बढ़ाया जाए। समेदपुर डांडा व प्रीतमपुर में किसानों के नाम पच्चीस से तीस वर्ष पुराने पट्टे हैं। अब राजस्व विभाग की ओर से इन पर से कब्जा हटवाया है, जबकि उनके नाम खतौनी में हैं।

वहीं कई वर्षों से किसान उस जमीन को जोतते भी आ रहे हैं। बावजूद इसके तहसील प्रशासन की ओर से इस पर रोक लगाई जा रही है। इसके अलावा डीएसएम शुगर मिल रजपुरा के चौकी प्रभारी की ओर से किसानों को परेशान किया जा रहा है। चौकी प्रभारी को हटाया जाए। गांव मुजाहिदपुर निवासी किसान के खेत में हाईटेंशन लाइन बनाई है।
विज्ञापन


इससे फसल चौपट है। खेत किनारे से विद्युत लाइन होकर ले जाई जाए। वहीं छुट्टा पशुओं से खेती भी खराब हो रही है और आए दिन लोगों को जान भी गंवानी पड़ रही है। इसको लेकर गंभीरता दिखा जाए। इसके बाद शाम को साढ़े चार बजे करीब पदाधिकारियों ने प्रभारी इंस्पेक्टर विद्युत गोयल को ज्ञापन सौंपा।

साथ ही पदाधिकारियों का कहना था कि यदि जल्द किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो पदाधिकारी अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर भूख-हड़ताल पर बैठेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें