फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: होली मिलन समारोह में किसानों ने गाए होली के गीत

विज्ञापन
होली मनाते किसान। - फोटो : होली मनाते किसान।
विज्ञापन
बहजोई। भारतीय किसान यूनियन, अराजनैतिक की ओर से होली मिलन समारोह किया गया। जिसमें किसानों ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली के गीत गाए।
विज्ञापन

सोमवार को अनाज मंडी समिति परिसर में हुए समारोह में जिले के कई गांवों से आईं चौपाइयों में शामिल पदाधिकारियों व किसानों ने फाग होली गीत गाए। जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव की देख रेख में किसानों ने जमकर होली खेली। साथ ही गांव शादनगर, किरारी व बमनपुरी आदि गांवों से आए पदाधिकारियों व किसानों ने होली गीत गाकर व ढोलक-मजीरे बजाकर पारंपरिक कला का प्रदर्शन किया। इस बीच किसान जमकर झूमे।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में आधुनिकता की होड़ में युवा अपने पुराने मनोरंजन के साधनों जैसे, फाग होली गीत व चौपाई आदि से दूर होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी पुरानी संस्कृति को जीवित रखना है। इस बीच युवा जिलाध्यक्ष केपी राणा समेत इंद्रपाल सिंह, अनुज वार्ष्णेय, शिशुपाल सिंह, भूरे सिंह, सुनील, मुकेश, अशोक, सूरज, सत्यराम व हरिओम राणा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मासिक पंचायत में किसानों को संगठन से जोड़ने पर दिया जोर
बहजोई। जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव ने बताया कि इससे पहले संगठन की मासिक पंचायत हुई। इसमें पदाधिकारियों से एकजुट रहने व संगठन में किसानों को अधिक से अधिक जोड़ने पर जोर दिया गया। उन्होंने बताया कि इसके अलावा किसानों से संगठन में ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभाने व समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही गई। बाद में खिचड़ी भोज हुआ। वहीं, संगठन का विस्तार करते हुए रऊफ को नगर महामंत्री व हरीश राणा को नगर मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें