फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्याएं जस की तस, नहीं हो रहा समाधान : विजेंद्र सिंह

Thu, 07 Dec 2023 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। भाकियू टिकैत की गांव घोंसली वाहन में संगठन विस्तार तथा सदस्यता अभियान को लेकर पंचायत की। पंचायत में बिजली, आवारा पशु, डीएपी, यूरिया, चकबंदी आदि का मुद्दा छाया रहा। किसान बिजली विभाग से बहुत परेशान है।
विज्ञापन

पंचायत में प्रदेश प्रमुख महासचिव विजेंद्र यादव ने कहा कि अब केवल भाकियू टिकैत संगठन ही एक ऐसा संगठन है, जो किसानों का हित चाहता है। अन्य संगठन सरकार के इशारे पर चल रहे है। इस समय किसानों के सामने डीएपी की बहुत बड़ी समस्या है। प्राइवेट दुकान वाले किसानों खाद ओवर रेट दे रहे हैं। अधिकारियों से बार बार शिकायत करने के बाद भी कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। किसानों की दिन दहाड़े लूट कराने में कृषि विभाग पूर्ण रूप से जिम्मेदार है। आवारा पशुओं का जनपद में आतंक है बार बार शिकायत के बाद भी कोई भी इंतजाम आवारा पशुओं का नहीं किया जा रहा है। बिजली विभाग के द्वारा किसानों का शोषण किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि अनेक गांव में चकबंदी प्रतिक्रिया चल रही है। जिस में छोटे किसानों के साथ चकबंदी विभाग द्वारा छल किया जा रहा है। किसान परेशान है। चकबंदी विभाग द्वारा सही पैमाइश नहीं की जा रही है। कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय बहजोई संभल पर बहुत जल्द एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर मंडल महासचिव मुकेश यादव, मंडल वरिष्ठ सचिव राजपाल सिंह युवा जिला अध्यक्ष दिनेश यादव, केपी यादव जिला मुख्य मीडिया प्रभारी, तहसील अध्यक्ष अमर सिंह राजपूत, चरण सिंह, मुनेंद्र सिंह, नेत्रपाल सिंह, जगदीश, संजय, धीरेंद्र, सोवेश, संजय, ओमप्रकाश, हरिओम, अमन, मनोज, नाजिम, राजेश मौर्या, सोनू शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें