फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: भाकियू टिकैत की पंचायत में किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा

Wed, 11 Dec 2024 03:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी (संभल)। गांव मानकपुर की मढ़ैया में मंगलवार को भाकियू टिकैत की पंचायत हुई। जिसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही 16 दिसंबर को गुन्नौर तहसील में पंचायत करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

प्रदेश प्रमुख महासचिव विजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि जनपद में डीएपी खाद नहीं मिल रही। जिस वजह से गेहूं की बुआई पिछड़ रही है। किसान सुबह से लेकर शाम तक समितियों के चक्कर लगा रहे हैं। कहा कि विभिन्न मांगों को लेकर किसान आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन केंद्र और प्रदेश सरकार सुनने को तैयार नहीं है। किसानों के लिए चुनावी मंचों से घोषणा होती है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई लाभ नहीं पहुंचता। निर्णय लिया कि 16 दिसंबर को गुन्नौर तहसील परिसर पंचायत होगी। जिसमें आंदोलन की रणनीति तैयार होगी। पंचायत की अध्यक्षता शीशपाल सिंह व संचालन सुदेश यादव ने किया। इस दौरान मंडल महासचिव मुकेश यादव, जिलाध्यक्ष मनपाल सिंह यादव, डाॅ. पूरेंद्र सिंह, केपी यादव, अमर सिंह राजपूत, ऋषिपाल भगतजी, माया गिरी, कमल सिंह, श्यौराज सिंह, हरिओम सिंह, विजयपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें