फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उ्त्साह भरे माहौल में छठी से आठवीं तक कक्षाएं शुरू हुईं, विद्यार्थियों के चेहरे खिले

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्साह भरे माहौल में शुरू हुईं छठी से आठवीं तक की कक्षाएं
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों के मुकाबले निजी स्कूलों में रही उपस्थिति अधिक
अमर उजाला ब्यूरो
संभल/चंदौसी। ऑनलाइन पढ़ाई और घर में रहते-रहते ऊब गए छठी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थी जब बुधवार की सुबह पहली बार स्कूल पहुंचे तो उनके चेहरे खिल गए। दोस्तों से मिले। अपने दिल की बातें साझा की और एक दूसरे का हालचाल भी लिया। हालांकि सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर अधिकतर स्कूलों में शिक्षकों ने जागरूकता दिखाई पर कई स्कूलों में शिक्षकों के रोकने और टोकने के बाद भी विद्यार्थी पास पास खड़े होकर बातें करते नजर आए। पहले दिन उपस्थिति कम रही। कहीं-कहीं बच्चे और शिक्षक बिना मास्क भी नजर आए। सरकारी स्कूलों के मुकाबले निजी स्कूलों में उपस्थिति अधिक रही।
विज्ञापन

कोटगर्बी स्थित कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय सुबह नौ बजे खुला। प्रधानाचार्य माहे जमाल, अनुदेशक आभा शर्मा, रचना देवी, सुमन सागर स्कूल में बच्चों को प़ाने के लिए पहुंची पर पहले दिन कोई भी विद्यार्थी नहीं पहुंचा। शिक्षकों ने बताया कि स्कूल में कुल 10 छात्र-छात्राएं पंजीकृत है। बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अब अभिभावकों से संपर्क करेंगे। शेर खां सराय स्थित जूनियर हाईस्कूल में सुबह से ही छात्र-छात्राओं के स्कूल पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। विद्यार्थी मास्कलगाए हुए थे पर शिक्षक बिना मास्क के नजर आए। शिक्षक शशि भूषण शास्त्री बच्चों को पढ़ाते मिले। संभल के बाल विद्या मंदिर प्रधानाचार्य अब्राहम जार्ज ने बताया कि पहले दिन आठवीं कक्षा के विद्यार्थी बुलाए गए थे। गुरुवार को छठी कक्षा के विद्यार्थी बुलाए गए है। शुक्रवार को सातवीं कक्षा के विद्यार्थी पढ़ाई करेंगे। पहले दिन जितने विद्यार्थी बुलाए गए थे उसमें 30 प्रतिशत विद्यार्थी आए। उपस्थिति कम रही। नवाब महमूद अंसारी गर्ल्स इंटर कालेज की प्रधानाचार्य रफत जहां ने बताया कि बच्चे उत्साहित थे। सभी ने मास्क पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें