फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गंगा एक्सप्रेसवे पर मक्का सुखा रहे किसान, काम बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। गंगा एक्सप्रेसवे पर किसान इन दिनों मक्का सुखा रहे हैं। कई किलोमीटर के दायरे में मक्का के सुखाए जाने से काम प्रभावित हो रहा है। गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण करा रही कार्यदायी संस्था सीडीएस के अधिकारियों ने किसानों से मक्का न सुखाने का आह्वान किया है। दरअसल, मक्का के साथ-साथ ट्रैक्टर भी खड़े किए गए हैं। साथ ही आसपास किसान और उनके परिजनों का आवागमन है। इस कारण काम कर रहे मजदूरों और वाहनों को आवागमन में समस्या हो रही है। इससे दुर्घटना का भी डर बना हुआ है। सीडीएस संस्था के अधिकारियों ने बताया कि किसान मक्का न सुखाएं क्योंकि इससे हादसे होने का डर है। ऐसे में समस्याएं पैदा हो सकती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें