संभल। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक असली ने सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के पोते व प्रतिनिधि जियाउर्रहमान बर्क को ज्ञापन सौंपा है। इसमें कहा है कि 19 जुलाई से मानसून सत्र शुरू हो रहा है। किसान तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। दिल्ली की सीमाओं पर किसान धरना दे रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
सांसद से मानसून सत्र के दौरान कानूनों के विरोध में किसानों की बात मजबूती से रखने की मांग की गई है। भाकियू असली ने विरोध न कर पाने की स्थिति में सांसद से अपना इस्तीफा देने की मांग की है। सांसद प्रतिनिधि ने संगठन के पदाधिकारी व सदस्यों से कहा कि सांसद ने पहले भी सदन में मुद्दा उठाया है और आगे भी मजबूती से उठाते रहेंगे। किसानों की समस्या प्राथमिकता के साथ सदन में उठाई जाएगी और कृषि कानूनों का विरोध किया जाएगा।
कहा कि सांसद सरकार से इन तीनों कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग करेंगे। इस दौरान राजपाल सिंह यादव, चौधरी संजीव गांधी, चौधरी अर्जुन सिंह, दिलशाद, अशरफ अली, रामवीर सिंह, जियाउल हक, छुन्नू खां, इंद्रपाल यादव, दीपक शर्मा, जयवीर सिंह यादव आदि मौजूद रहे।