फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मिलावटी डीजल देने पर किसानों का हंगामा, कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
गांव किसौली में स्थित पेट्रोल पंप पर ट्रैक्टर और गाड़ियों में डीजल की जगह पानी मिलने के बाद हंग - फोटो : mathura
विज्ञापन
सरायतरीन। संभल-बहजोई मार्ग पर गांव किसौली में स्थित एक पेट्रोल पंप से डीजल भरने के बाद चली कार और ट्रैक्टर पंप से निकलते ही बंद हो गया। इस पर उनके स्वामियों ने डीजल को मिलावटी बताया और हंगामा शुरू कर दिया। अन्य किसानों की भीड़ भी लग गई। हंगामा बढ़ गया। किसानों ने हंगामा करके कार्रवाई की मांग उठाई है।
विज्ञापन

गांव करीमपुर के निवासी मनोज यादव ने बताया कि बहजोई अनाज मंडी से मक्का बेचकर घर लौट रहे थे। गांव किसौली में स्थित पेट्रोल पंप से 1500 रुपये डीजल ट्रैक्टर में डलवाया। करीब सौ मीटर चलने के बाद ट्रैक्टर बंद हो गया। ट्रैक्टर की टंकी खोलकर देखा तो पानी भरा हुआ था। पेट्रोल पंप पर शिकायत की, जिसके बाद टंकी खोलकर देखी गई। इस पर डीजल में पानी मिला। वहीं, गांव घोसीपुरा के निवासी विकास यादव ने बताया कि बहजोई से आते समय गांव किसौली के पेट्रोल पंप पर एक हजार रुपये का डीजल डलवाया था। 50 मीटर की दूरी तक चलने के बाद ट्रैक्टर बंद हो गया।
दूसरी ओर, गांव बिचपुरी के निवासी चौहान सिंह यादव ने बताया कि देर शाम को घर से बहजोई किसी काम से गया था। वापस लौटने पर 1800 रुपये का डीजल लिया। कुछ दूरी चलने के बाद कार बंद हो गई। बाद में पता चला कि डीजल में पानी मिला हुआ था, इस कारण समस्या हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें