फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: प्रभारी मंत्री ने विभिन्न विभागीय कर्मियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
बहजोई में सम्मानित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ प्रभारी मंत्री व अन्य। संवाद
विज्ञापन
बहजोई। संपूर्णता अभियान के तहत आकांक्षा हाट कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने विभागीय कर्मियों को सम्मानित किया। इस बीच अधिकारियों की ओर से सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस बीच प्रभारी मंत्री ने विभिन्न विभागों की स्टॉलों का भी निरीक्षण किया। शुक्रवार को पजाया स्थित बस स्टैंड परिसर में संपूर्णता अभियान के तहत आकांक्षा हाट व प्रदर्शनी कार्यक्रम की शुरूआत प्रभारी मंत्री समेत जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव, पूर्व विधायक अजीत कुमार राजू व पूर्व जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप जलाकर किया।
विज्ञापन

कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व अन्य कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। वहीं, प्रभारी मंत्री समेत जन प्रतिनिधियों व अन्य भाजपाइयों ने विचार रखते हुए सरकारी की उपलब्धियों का बखान किया। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया, सीडीओ गोरखनाथ भट्ट व अन्य अधिकारियों ने भी विचार रखे। प्रभारी मंत्री ने स्वास्थ्य व आईसीडीएस समेत अन्य विभाग के कर्मियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. तरुण पाठक समेत डीडीओ राम आशीष, पीडी ज्ञान सिंह, डीपीआरओ उपेंद्र कुमार पांडेय, बीएसए अलका शर्मा, एएमए आशीष सिंह, डीपीओ महेश कुमार व बीडीओ ओमवीर सिंह आदि रहे।



वोट बैंक की राजनीत कर रहे अखिलेश : धर्मवीर
बहजोई। आकांक्षा हाट कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव वोट बैंक की राजनीति करते हैं। सावन का पवित्र माह चल रहा है और भगवान भोलेनाथ के भक्त रोजाना कांवड़ लेकर आते हैं लेकिन सपा मुखिया अखिलेश यादव समेत पार्टी का अन्य कोई न कोई नेता कांवड़ यात्रा पर बयानबाजी करते हैं। एक बयान मौलाना पर भी दे दें। मौलाना साजिद रशीदी को पीटे जाने के मामले में सवाल करने पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि सार्वजनिक मंच पर इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए। जिस कार्यकर्ता ने किया है, वह समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता है। किस प्रेरणा से किया है। कैसे किया है लेकिन मौलाना को भी इस तरह का सार्वजनिक बयान नहीं देना चाहिए। हमारी बहनें हैं, हमारी बेटियां हैं, हमारी मातृशक्ति हैं। सबका सम्मान करना चाहिए। उन्हें यह सीखना चाहिए कि भारत में कैसे नारी शक्ति का सम्मान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें