फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बकाया भुगतान लिए पर्चियां लेकर पहुंचे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बकाया गन्ना मूल्य पर ब्याज के पूरे हिसाब की मांग को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का धरना पांचवें दिन भी जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर जारी रहा। किसानों ने चेतावनी दी है कि जब तक उन्हें पूरा विवरण उपलब्ध नहीं कराया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि वर्ष 2006-07 की गन्ना पर्चियों पर भुगतान की मोहर लगी है, लेकिन उन्हें अभी तक पैसा नहीं मिला। उन्होंने कहा कि मिल ने चेक देने की बात कही थी, पर खातों में रुपया नहीं पहुंचा। किसानों ने पूर्व में दिए गए चेकों की भुगतान स्थिति की जांच की मांग की। अनियमितता पाए जाने पर मिल अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करने की भी मांग की गई।
किसानों ने उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में ब्याज का पूरा हिसाब मांगा है। धरने को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष चौधरी कुलदीप सिंह ने संबोधित किया। इस दौरान उपेंद्र सिंह, सरदार जगजीत सिंह, राजवीर सिंह, जोगिंदर सिंह आर्य और टिंकू सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बोले गन्ना अधिकारी- तैयार किया जा रहा हिसाब
जिला गन्ना अधिकारी धनीराम ने किसानों को बताया कि बकाया ब्याज का हिसाब तैयार किया जा रहा है। उन्होंने किसानों से संयम बनाए रखने की अपील की। धनीराम ने कहा कि ब्याज के आंकड़े उपलब्ध कराने में कुछ समय लगेगा। हालांकि, किसानों का कहना है कि उन्हें केवल तीन वर्ष का हिसाब बताया गया है। वे पूरे बकाये और विलंबित भुगतान ब्याज का विवरण चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें