फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: टैंकर की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत

Sun, 31 Dec 2023 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई (संभल)। बदायूं-मेरठ मार्ग पर धनीपुर के पास शनिवार को साइकिल किसान को टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे में गांव मई हुसैनपुर पुख्ता निवासी किसान छोटेलाल (55) की मौत हो गई। टैंकर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया और चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जुनावई थाना क्षेत्र के गांव मई हुसैनपुर पुख्ता किसान छोटेलाल शुक्रवार की शाम साइकिल से जुनावई जा रहे थे। मेरठ-बदायूं मार्ग पर गांव धनीपुर के पास पहुंचने पर पीछे से आए तेज रफ्तार टैंकर चालक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। धनीपुर के ग्रामीणों ने घायल छोटेलाल को जुनावई सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक टैंकर छोड़कर मौके से फरार हो गया और स्वयं ही थाने पहुंच गया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। मृतक की बेटी अनीता कुमारी ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने और पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर उत्तराखंड के जिला उधम सिंहनगर के जादौंपुर निवासी चालक बलराज सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें