फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली किल्लत से जूझ रहे किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। भाकियू (अअ) के पदाधिकारियों ने अधिशासी अभियंता से मुलाकात की और बिजली किल्लत को समाप्त करने का आग्रह किया। जिससे किसानों को फसलों की सिंचाई करने में कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े। संगठन पदाधिकारियों का कहना है कि अघोषित कटौती किसानों को परेशान करने के लिए की जा रही है। यदि समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी।
विज्ञापन

मंगलवार केे मिले प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि तहसील क्षेत्र के लखौरी और सेहरा बिजली घर से लगातार बिजली की कटौती की जा रही है। इस कटौती से किसान परेशान हैं। दस घटें आपूर्ति दिए जाने के बजाए पांच से छह घंटे बिजली दी जा रही है। उसको भी लगातार नहीं दिया जा रहा है। कहा कि इस समस्या के अलावा ट्रिपिंग और लॉ वोल्टेज की बड़ी समस्या है। किसान अपनी फसलों में सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं।
धान की फसल सूखने को है। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि इस कटौती को खत्म कर शासकीय आदेश के अनुसार बिजली आपूर्ति की जाए। जिससे किसानों को समस्या का सामना न करना पड़े। अधिशासी अभियंता ने समाधान का आश्वासन दिया है। इस दौरान राजपाल सिंह यादव, चौधरी संजीव गांधी, जयवीर सिंह, चौधरी अर्जुन सिंह, दिलशाद अहमद, प्रताप सिंह, मोहम्मद अनीस, डा. जावेद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें