फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर। कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-बदायूं हाईवे पर बृहस्पतिवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार किसान की मौत हो गई, जबकि उनके चचेरे भाई घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


गांव ईशमपुर निवासी तेजपाल (50) पुत्र खुशीराम अपने चचेरे भाई सुरेश के साथ नगर से खाद खरीदकर बाइक से गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक बांके बिहारी पेट्रोल पंप के पास गजाधरपुर मोड़ पर पहुंची, पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिर गए। तेजपाल गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि सुरेश को मामूली चोटें आईं।
घटना की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गुन्नौर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने तेजपाल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रक की तलाश शुरू कर दी है। तेजपाल की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

मृतक तेजपाल चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनके परिवार में पत्नी और तीन बेटे राजवीर, चंद्रकेश और गोविंद हैं। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें