फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: किसान नेताओं को किया हाउस अरेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला। भारतीय किसान यूनियन (सुनील) ने भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते के विरोध में किसानों से दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है। संगठन का कहना है कि यह समझौता किसानों के हितों के खिलाफ है और इससे कृषि क्षेत्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन


भाकियू (सुनील) के जिलाध्यक्ष उमेश यादव ने कहा कि इस समझौते से कृषि क्षेत्र को कॉरपोरेट के हवाले करने, किसानों की उपज का उचित मूल्य प्रभावित होने और सस्ते आयात के कारण देश के किसानों को नुकसान पहुंचने की आशंका है।
उन्होंने कहा कि कृषि, संस्कृति और स्वदेशी की रक्षा के लिए किसान संघर्ष करेंगे। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी ने किसानों से बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने किसानों के अधिकार, सम्मान और भविष्य की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि किसानों से जुड़े मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए यह प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

संगठन ने अधिक से अधिक किसानों से दिल्ली पहुंचकर अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की है। जिलाध्यक्ष उमेश यादव ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन से पहले संगठन के कई पदाधिकारियों को पुलिस द्वारा उनके घरों पर ही रोक दिया गया।
उनका दावा है कि उन्हें भी हाउस अरेस्ट किया गया है। संगठन के अनुसार पुलिस ने युवा जिलाध्यक्ष सीटू यादव, युवा संगठन मंत्री उमेश यादव (मड़कावली), युवा मंडल अध्यक्ष सुनील यादव तथा तहसील पदाधिकारी मोहित यादव को भी घरों से बाहर नहीं निकलने दिया गया। उन्होंने इस कार्रवाई का विरोध करते हुए इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत बताया। कहना है कि इस तरह के कदमों से किसानों का मनोबल कमजोर नहीं होगा और वे अपने अधिकारों की लड़ाई जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें