फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मारपीट में घायल किसान की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। क्षेत्र के गांव में दो सप्ताह पहले मक्का की रखवाली करते समय 55 वर्षीय किसान से गांव के ही युवक ने मारपीट कर दी। विरोध पर किसान की पत्नी से मारपीट व छेड़छाड़ की। मारपीट में घायल किसान ने दो सप्ताह बाद उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर आरोपी कि खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बहजोई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 30 मई को वह पति के साथ खेत पर मक्का की रखवाली कर रही थी। इसी दौरान गांव निवासी संतोष पुत्र राजपाल पहुंचा और मक्का की चोरी करने लगा। उसके पति ने उसे देख लिया और जिस पर आरोपी युवक ने पति के पेट में बंदूक की बट मार दी। जिससे उसके पति की आंत पर गंभीर चोट आई। उसने विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट व छेड़छाड़ करते हुए कपड़े फाड़ दिए। उसने घायल पति को उपचार के लिए मुरादाबाद में भर्ती कराया। जहां पर सोमवार को उसके पति की मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी संतोष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें