फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर किसान को पहले बाइक फिर वैन ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी(संभल)। थाना क्षेत्र के आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर पैदल जा रहे वृद्ध को पहले बाइक सवार और फिर पीछे से आ रही मारुति वैन ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध की मौत हो गई। वारदात को अंजाम दे बाइक सवार मौके से फरार हो गया। वहीं मारुति वैन चालक को लोगों ने पकड़ लिया और बाद में वैन सहित पुलिस को सौंपा दिया।
विज्ञापन

गांव भकरौली निवासी किसान रामप्रकाश (60) पुत्र सुखराम शनिवार की शाम करीब चार बजे पैदल ही हाईवे किनारे अपने खेतों पर जा रहे थे। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बाइक चालक ने किसान रामप्रकाश को टक्कर मार दी। किसान वृद्ध बाइक से टकराने के बाद पीछे से आ रही मारुति वैन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बाइक चालक फरार हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने मारुति वैन चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मारुति वैन चालक राहुल निवासी अनूपशहर जनपद बुलंदशहर को हिरासत में लिया है और मारुति वैन भी कब्जे में ले लिया। वहीं गंभीर रूप से घायल हुए किसान रामप्रकाश को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने रेफर कर दिया। परिजन उपचार के लिए घायल रामप्रकाश को अलीगढ़ ले जा रहे थे। तभी रास्ते में किसान ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें