संभल। मेंथा की पेराई के वक्त पैर फिसलने से किसान आठ फीट गहरे गड्ढे में गिर गया। आसपास काम कर रहे मजदूरों ने बमुश्किल किसान को बाहर निकाला। उपचार के दौरान अस्पताल में किसान की मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हयातनगर थाना क्षेत्र के महोरा लखूपुरा निवासी किसान सूरज यादव (28) पुत्र मलखान सिंह शुक्रवार की रात करीब 11 बजे गांव निवासी व्यक्ति की मेंथा की फैक्टरी पर मेंथा फसल की पेराई कराने गए थे। इस दौरान उनका पैर फिसल गया और वह आठ फीट गहरे गड्ढे में जा गिरे। आसपास काम कर रहे मजदूरों ने सूरज यादव को बमुश्किल बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी।
घायल को अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार की देर रात सूरज यादव की मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक किसान अपने पीछे दो मासूम बेटो को छोड़ गया है। जिनका रो रो कर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी चंद्रावती का भी रो-रोकर बुरा था।